Uncategorized

बैंक खाते का मोबाइल नंबर बदलकर 14.97 लाख की ठगी: फर्जी तरीके से मोबाइल नंबर बदलवाया, एफडी तोड़ी और रकम दूसरे खाते में ट्रांसफर कर निकाली – Raipur News


रायपुर में बैंक खाते से 14.97 लाख रुपए की ठगी के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान योगेश येड़े (27) निवासी बालाघाट, मध्यप्रदेश के रूप में हुई है। आरोप है कि ठगी की रकम उसके खाते में आई थी, जिसे बाद में उसने बैंक से कै

.

ऐसे हुई ठगी

पुलिस के मुताबिक, सुषमा कुमार के बैंक खाते से उनकी जानकारी के बिना 14,97,451 रुपए निकाल लिए गए। आरोपियों ने पहले एक ऐसे बैंक खाते की पहचान की, जिसका इस्तेमाल कम हो रहा था।

इसके बाद फर्जी कस्टमर फॉर्म के जरिए खाते में लिंक मोबाइल नंबर बदलवा दिया गया। मोबाइल बैंकिंग से ट्रांजेक्शन की लिमिट बढ़ाई गई और खाते में जमा एफडी को तोड़ दिया गया।

एफडी से मिली रकम को योगेश येड़े के ‘इंडियन सेल्स’ नाम के खाते में ट्रांसफर किया गया। इसके बाद पंडरी स्थित एक्सिस बैंक शाखा से सेल्फ चेक के जरिए रकम कैश में निकाल ली गई।

बैंक रिकॉर्ड से आरोपी तक पहुंची पुलिस

जांच के दौरान पुलिस ने बैंक रिकॉर्ड और ट्रांजेक्शन की जानकारी खंगाली। इसमें सामने आया कि ठगी की रकम योगेश के खाते में पहुंची थी और वहां से कैश निकाली गई।

इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट के आदेश पर उसे केंद्रीय जेल रायपुर भेज दिया गया है। पुलिस अब इस मामले में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।

आप भी ऐसे बच सकते हैं

बैंक खाते में मोबाइल नंबर बदलने का कोई मैसेज आए और आपने ऐसा नहीं कराया है तो तुरंत बैंक से संपर्क करें।

मोबाइल नंबर, OTP, ATM PIN, UPI PIN या इंटरनेट बैंकिंग पासवर्ड किसी से शेयर न करें।

बैंक खाते में लंबे समय से लेन-देन नहीं हो रहा है तो समय-समय पर स्टेटमेंट जरूर चेक करें।

मोबाइल पर बैंक से जुड़ा कोई संदिग्ध लिंक आए तो उस पर क्लिक न करें।

खाते से अनजान ट्रांजेक्शन होने पर तुरंत बैंक और पुलिस को सूचना दें।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!