Uncategorized

छत्तीसगढ़ में 9 IFS अधिकारियों के तबादले, मुंगेली, मोहला और भानुप्रतापपुर के DFO बदले, आदेश जारी


छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से फेरबदल करते हुए भारतीय वन सेवा (आइएफएस) के नौ अधिकारियों की नवीन पदस्थापना सू…और पढ़ें

Publish Date: Fri, 21 Aug 2026 04:04:56 PM (IST)Updated Date: Fri, 21 Aug 2026 04:04:56 PM (IST)

छत्तीसगढ़ में 9 IFS अधिकारियों के तबादले, मुंगेली, मोहला और भानुप्रतापपुर के DFO बदले, आदेश जारी
वन विभाग के 9 अधिकारियों के तबादले।

HighLights

  1. छत्तीसगढ़ में IFS अधिकारियों की नई ट्रांसफर सूची
  2. टाइगर रिजर्व और नेशनल पार्क के बदले अफसर
  3. सौरभ सिंह बने सरगुजा हाथी रिजर्व के नए उप संचालक

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से फेरबदल करते हुए भारतीय वन सेवा (आइएफएस) के नौ अधिकारियों की नवीन पदस्थापना सूची जारी की है।

IFS अधिकारियों की नवीन पदस्थापना

विभाग के विशेष सचिव जेपी पाठक द्वारा जारी आदेश के अनुसार सौरभ सिंह ठाकुर को उप संचालक, हाथी रिजर्व, सरगुजा बनाया गया है, जबकि दिनेश कुमार पटेल को उप संचालक, अचानकमार टाइगर रिजर्व, लोरमी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी तरह से गणेश यूआर को वनमंडल अधिकारी, अनुसंधान एवं विस्तार बिलासपुर के साथ अतिरिक्त प्रभार अचानकमार अमरकंटक बायोस्फीयर रिज़र्व दिया गया है।

अभिनव कुमार को डीएफओ (प्रादेशिक) मोहला, एस. नवीन कुमार को डीएफओ (प्रादेशिक) पश्चिम भानुप्रतापपुर, गौतम पादीभर को संचालक, कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान, जगदलपुर, श्वेता कंबोज को उप संचालक, गुरु घासीदास टाइगर रिजर्व, बैकुंठपुर, सुमेध संजय सुरवणे को उप संचालक, इंद्रावती टाइगर रिजर्व, बीजापुर, तन्मय कौशिक को डीएफओ (प्रादेशिक), मुंगेली पदस्थ किया गया है।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!