Uncategorized

IND vs AFG Live Score: अफगानिस्तान को लगा सातवां झटका, गजनफर सस्ते में लौटे पवेलियन; रहमत शाह क्रीज पर मौजूद


08:31 PM, 17-Jun-2026

IND vs AFG Live: अफगानिस्तान को सातवां झटका

अर्शदीप सिंह ने लगातार दो गेंदों पर दो विकेट लेकर अफगानिस्तान को बड़ा झटका दिया। उनकी गेंद पर एएम गजनफर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में सफल नहीं हो सके और श्रेयस अय्यर ने उनका कैच लपक लिया। गजनफर सिर्फ 2 गेंदों में 1 रन बनाकर आउट हुए। इस विकेट के साथ अर्शदीप सिंह हैट्रिक पर पहुंच गए और अफगानिस्तान की मुश्किलें और बढ़ गईं।

08:23 PM, 17-Jun-2026

IND vs AFG Live: अफगानिस्तान को छठा झटका

अफगानिस्तान को राशिद खान के रूप में छठा झटका लगा है। राशिद 12 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 12 रन बनाकर आउट हुए। रहमत शाह हालांकि, अर्धशतक लगाकर क्रीज पर मौजूद हैं। 

08:08 PM, 17-Jun-2026

IND vs AFG Live: अफगानिस्तान की आधी टीम आउट

प्रिंस यादव ने डेब्यू मैच में अपने वनडे करियर का पहला विकेट लिया। अफगानिस्तान की आधी टीम पवेलियन लौट गई है। प्रिंस ने नांगेयालिया खरोटी को आउट किया जो छह रन बनाकर आउट हुए। 

07:46 PM, 17-Jun-2026

IND vs AFG Live: अफगानिस्तान को चौथा झटका

गुरनूर बरार ने हशमातुल्लाह शाहिदी को आउट कर अफगानिस्तान को चौथा झटका दिया है। शाहिदी चार रन बनाकर आउट हुए। 

07:43 PM, 17-Jun-2026

IND vs AFG Live: रसूली रिटायर्ड हुए

डारविश रसूली रिटायर्ड होकर पवेलियन लौट गए हैं। बल्लेबाजी करते वक्त रसूली को क्रैंप आ गया और वह क्रीज पर ही लेट गए। इसके बाद फिजियो आए और उनका उपचार किया, लेकिन वह पवेलियन लौट गए। 

07:32 PM, 17-Jun-2026

IND vs AFG Live: अफगानिस्तान को तीसरा झटका

वाशिंगटन सुंदर ने सेदिकुल्लाह अटल को आउट कर अफगानिस्तान को तीसरा झटका दिया। सेदिकुल्लाह 50 गेंदों पर पांच चौकों और एक छक्के की मदद से 42 रन बनाकर आउट हुए। 

06:51 PM, 17-Jun-2026

IND vs AFG Live: जादरान पवेलियन लौटे

भारत को इब्राहिम जादरान के रूप में दूसरी सफलता मिली है। जादरान अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे, लेकिन अर्शदीप की गेंद पर आउट हो गए। प्रिंस यादव ने शानदार तरीके से जादरान का कैच पकड़ा। जादरान 31 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 21 रन बनाकर आउट हुए। 

06:49 PM, 17-Jun-2026

IND vs AFG Live: सेदिकुल्लाह-इब्राहिम के बीच साझेदारी

सेदिकुल्लाह अटल और इब्राहिम जादरान के बीच साझेदारी पनप रही है। भारत के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए अफगानिस्तान की शुरुआत धीमी रही है और टीम ने एक विकेट भी गंवा दिया है।

06:28 PM, 17-Jun-2026

IND vs AFG Live: अफगानिस्तान को पहला झटका

गुरनूर बरार ने रहमानुल्लाह गुरबाज को आउट कर अफगानिस्तान को पहला झटका दिया है। गुरबाज को इससे पहले प्रिंस यादव की गेंद पर जीवनदान मिला था, लेकिन वह इसका फायदा नहीं उठा सके और 33 गेंदों पर सात चौकों और एक छक्के की मदद से 41 रन बनाकर आउट हुए। 

06:22 PM, 17-Jun-2026

IND vs AFG Live: गुरबाज को जीवनदान

प्रिंस यादव की गेंद पर रहमानुल्लाह गुरबाज को जीवनदान मिला। प्रिंस की गेंद पर गुरबाज ने शॉट खेला, लेकिन गेंद ऊंची उठ गई और 30 यार्ड पर कैच हो गई। लेकिन ये नो बॉल हुई क्योंकि प्रिंस का पैर क्रीज से आगे आ गया था। इस तरह प्रिंस यादव का डेब्यू पर विकेट लेने का इंतजार बढ़ गया।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!