Uncategorized

खैरागढ़ छुईखदान गंड़ई: खैरागढ़ नया बस स्टैंड में खड़ी पांच बसों से 300 लीटर डीजल चोरी, जांच में जुटी पुलिस


अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच खैरागढ़ में डीजल चोरी का बड़ा मामला सामने आया हैं,नया बस स्टैंड में खड़ी पांच यात्री बसों से अज्ञात चोर करीब 300 लीटर डीजल चोरी कर ले गए,पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है,जिसके आधार पर पूरे मामले की पुलिस जांच में जुटी हुई हैं।

नवगठित जिला खैरागढ़ छुईखदान गंड़ई के खैरागढ़ के नया बस स्टैंड में शनिवार देर रात चोरों ने पांच यात्री बसों को निशाना बनाया,आरोपियों ने बसों के डीजल टैंकों के ताले तोड़कर करीब 300 लीटर डीजल चोरी कर लिया,बस संचालकों के मुताबिक चोरी हुए डीजल की कीमत लगभग 30 हजार रुपये हैं,घटना की जानकारी मिलते ही बस ऑपरेटरों में नाराजगी फैल गई,बस स्टैंड परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में सफेद रंग की एक स्कॉर्पियो देर रात करीब दो बजे प्रवेश करती दिखाई दे रही हैं,फुटेज में कुछ युवक वाहन से उतरकर बसों के टैंकों से गेलनों में डीजल भरते नजर आ रहे हैं,

करीब आधे घंटे तक आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया और इसके बाद छुईखदान की दिशा में फरार हो गए,घटना के बाद बस संचालकों ने बस स्टैंड की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं,उनका कहना है कि रात के समय न तो पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था रहती है और न ही नियमित पुलिस गश्त होती है,जिसके चलते असामाजिक तत्व बेखौफ होकर चोरी जैसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं,फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी हैं,बस संचालकों को उम्मीद है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी हुए डीजल और नुकसान की भरपाई कराई जाएगी।

.

.– फोटो : credit

 



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!