Uncategorized

CG: अमरकंटक से भोरमदेव तक 151 किमी की कांवड़ यात्रा शुरू, 600 श्रद्धालु हुए रवाना; जानें कहां-कहां से गुजरेगी


मां नर्मदा की नगरी अमरकंटक से ऐतिहासिक भोरमदेव मंदिर तक 151 किलोमीटर लंबी कांवड़ यात्रा का आयोजन लगातार दूसरे वर्ष किया जा रहा है। विधायक भावना बोहरा के नेतृत्व में सोमवार को करीब 600 श्रद्धालु कांवड़ लेकर पैदल यात्रा पर रवाना हुए। यात्रा का समापन 16 अगस्त को कबीरधाम जिले के भोरमदेव मंदिर में भगवान शिव के नर्मदा जल से जलाभिषेक के साथ होगा। इस यात्रा में वनांचल क्षेत्र के 15 बैगा युवाओं की भी सहभागिता रहेगी।

यात्रा की शुरुआत सोमवार सुबह करीब 7 बजे अमरकंटक स्थित मां नर्मदा मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद हुई। इसके बाद कांवड़ियों का जत्था अमरकंटक से कबीरधाम के लिए पैदल रवाना हुआ। श्रद्धालु छह दिनों तक पर्वतीय और दुर्गम रास्तों से होकर करीब 151 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे। 16 अगस्त को भोरमदेव मंदिर पहुंचने पर भगवान भोलेनाथ का नर्मदा जल से जलाभिषेक किया जाएगा, जिसके साथ यात्रा का समापन होगा।

पढ़ें: अति प्राचीन है रायपुर का ये शिव मंदिर, शिवलिंग से लिपटे रहते थे सांप, दिलचस्प है इतिहास

पहाड़, जंगल और नदी-नालों से होकर गुजरेगी यात्रा

आयोजकों के अनुसार अमरकंटक से भोरमदेव तक का मार्ग बेहद चुनौतीपूर्ण है। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को पहाड़ी क्षेत्र, घने जंगल, बीहड़ रास्ते और नदी-नालों को पार करना होगा। कठिन मार्ग के बावजूद करीब 600 श्रद्धालु आस्था और श्रद्धा के साथ यह पैदल यात्रा पूरी करेंगे। विधायक भावना बोहरा ने कहा कि लगातार दूसरे वर्ष 151 किलोमीटर की कांवड़ यात्रा का हिस्सा बनना सौभाग्य की बात है। उनके अनुसार यह यात्रा भगवान भोलेनाथ के प्रति श्रद्धा और आध्यात्मिक साधना का प्रतीक है।

श्रद्धालुओं के लिए लगाया गया निःशुल्क सेवा शिविर

यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अमरकंटक में 30 जुलाई से 24 अगस्त तक 26 दिनों का निःशुल्क सेवा शिविर संचालित किया जा रहा है। शिविर में यात्रियों के ठहरने, भोजन और अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की गई है। आयोजकों का कहना है कि इस अवधि में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।

भावना बोहरा ने कहा कि यात्रा का उद्देश्य श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक साधना के साथ अपनी जड़ों और सनातन संस्कृति से जोड़ना है। उन्होंने बताया कि यात्रा में वनांचल क्षेत्र के बैगा युवाओं की भागीदारी इस आयोजन को और अधिक विशेष बनाती है।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!